Author: Sumesh Sharma

  • बिहार में NEET का पेपर लीक होने पर FIR, राजस्थान में पकड़ा गया एक आरोपी, पढ़ें NTA ने क्या कहा?

     बिहार में NEET का पेपर लीक होने पर FIR, राजस्थान में पकड़ा गया एक आरोपी, पढ़ें NTA ने क्या कहा?

     

    राजस्थान के भरतपुर में डमी कैंडिडेट को परीक्षा देते पकड़ा गया। वहीं, सवाई माधोपुर में गलत पेपर मिलने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। बिहार के पटना में पेपर लीक होने की सूचना पर एफआईआर दर्ज की गई है।

     

    NEET - India TV Hindi

    देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के आयोजन में भी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। बिहार की राजधानी पटना में पेपर लीक होने की सूचना के बाद FIR दर्ज की गई है। वहीं, राजस्थान के भरतपुर में डमी कैंडिडेट को परीक्षा देते पकड़ा गया है। राजस्थान के ही सवाई माधोपुर में हिंदी मीडियम के छात्रों को अंग्रेजी का पर्चा बांट दिया गया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। छात्रों और अभिवावकों ने परीक्षा केंद्र में काफी देर तक हंगामा किया। राजस्थान के सीकर में एक छात्र ने दूसरे छात्र को परीक्षा केंद्र के बाहर ही मार दिया। इसके बाद वह परीक्षा देने चला गया। आरोपी चाकू मारने के बाद परीक्षा देता रहा और पुलिस परीक्षा केंद्र के बाहर उसका इंतजार करती रही।

    भरतपुर एएसपी ने बताया कि एक स्कूल में एक अभ्यर्थी के स्थान पर एक डॉक्टर को परीक्षा देते पकड़ा गया। उसने बताया कि उसके साथ 4-5 लोग हैं, जिनकी भूमिका उसे परीक्षा में बैठाने में थी। कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला व्यक्ति एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस के अनुसार 10 लाख रुपये में सौदा करने के बाद उसने दूसरे की जगह पर परीक्षा देने का फैसला किया था।

    पटना एसएसपी ने बताया कि NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पटना पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक FIR दर्ज की गई है और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कई स्थानों पर रेड भी मार रही है।

    सवाई माधोपुर से पेपर लीक होने की आशंका

    सवाई माधोपुर के आदर्श विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर हिंदी मीडियम परीक्षार्थियों को अंग्रेजी मीडियम और इंग्लिश मीडियम विद्यार्थियों को हिंदी का पर्चा मिलने के बाद बवाल मच गया। विद्यार्थियों ने आपत्ति जाहिर की तो उनके साथ बदसलूकी की गई। इसके बाद परीक्षा छोड़कर विद्यार्थी और उनके परिजन कैंपस में हंगामा करने लगे। परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट लेकर विरोध प्रदर्शन किया। खबर है कि पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों के साथ मारपीट भी की। पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच कई बच्चे पर्चा लेकर परीक्षा केंद्र से बाहर आ गए। छात्रों को पेपर और ओएमआर मार्कशीट अलग-अलग दिए गए। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पेपर पहले ही खोल लिए गए थे और इन्हीं के जरिए पेपर लीक किया गया।

    NTA ने क्या कहा?

    NEET की परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी NTA ने राजस्थान के सवाई मधोपुर में हिंदी मीडियम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम के पेपर बांटने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पेपर लीक होने की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार सवाई माधोपुर में गलत पेपर मिलने पर कुछ छात्रों ने हंगामा कर दिया और पर्यवेक्षक को दोबारा पेपर बांटने का मौका नहीं दिया गया। छात्र पेपर लेकर जबरन बाहर निकल आए, जबकि नियम के अनुसार परीक्षा खत्म होने के बाद ही छात्र बाहर निकल सकते हैं। इन्हीं छात्रों की वजह से शाम चार बजे के करीब पेपर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। हालांकि, तब तक सभी केंद्रों में परीक्षा शुरू हो चुकी थी और अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के अंदर थे। ऐसे में पेपर लीक होने की किसी भी संभावना से इंकार किया जाता है। अन्य सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा हुई। सवाई माधोपुर में भी 120 छात्रों की परीक्षा थोड़ी देर बार दोबारा शुरू की गई।

  • राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भड़के 200 यूनिवर्सिटीयों के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग

    राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भड़के 200 यूनिवर्सिटीयों के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग

     

    करीब 200 विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स ने राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सभी ने साझा बयान कर कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा की है. साझा बयान पर 180 वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों के हस्ताक्षर हैं.

    राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के 200 यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    हिंदुस्तान में मेरिट के आधार पर नहीं बनते VC

    बता दें कि करीब चार-पांच महीने राहुल गांधी ने हिंदुस्तान के वाइस चांसलर्स को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था, आज हिंदुस्तान के वाइस चांसलर मेरिट के आधार पर नहीं बनते हैं. आज सभी वाइस चांसलर एक ही संगठन के हैं. सारी संस्थाओं पर बीजेपी का कब्जा है.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ करीब 200 विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सभी ने साझा बयान जारी कर राहुल गांधी के आरोपों की कड़ी निंदा की है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि वाइस चांसलर्स की नियुक्ति योग्यता को ताक पर रख कुछ संगठनों से संबंधों के आधार पर की जा रही है.

    साझा बयान में कुलपतियों और अन्य वरिष्ठ शिक्षाविदों ने राहुल गांधी के आरोप का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि कुलपतियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से योग्यता के आधार पर हो रही है. कुलपति अपने कामकाज में संस्थाओं की मर्यादा और नैतिकता का ध्यान रखते हैं. ग्लोबल रैंकिंग के हिसाब से देखें तो भारतीय विश्वविद्यालयों में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है.

    180 वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों के हस्ताक्षर

    साझा बयान वाले दस्तावेज पर 180 वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों के हस्ताक्षर हैं. दस्तखत करने वालों में संगीत नाटक अकादमी, साहित्य अकादमी,एनसीआईआरटी, नेशनल बुक ट्रस्ट, एआईसीटीई, यूजीसी आदि के प्रमुख भी शामिल हैं.

  • पुंछ आतंकी हमले वाले बयान के बाद अब पंजाब के पूर्व-CM चन्नी का आया स्पष्टीकरण

    पुंछ आतंकी हमले वाले बयान के बाद अब पंजाब के पूर्व-CM चन्नी का आया स्पष्टीकरण

     

    चंडीगड़:  जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला होने के मामले में पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने विवादित बयान पर उनका अब स्पष्टीकरण आया है। चन्नी ने कहा- मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। मेरे कहने का मतलब था कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसी ही हमला हुआ था। मगर बीजेपी द्वारा उसकी जांच नहीं करवाई गई और अभी तक नहीं पता चल पाया कि उक्त हमले में कौन लोग शामिल थे। चन्नी ने कहा- जम्मू कश्मीर के गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक द्वारा पिछले अटैक के बार कह दिया गया था कि ऐसे अटैक फिर हो सकते हैं। मगर सरकार ने उक्त शिकायत की सार नहीं ली। चन्नी ने कहा- पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने पिछले अटैक पर पीएम मोदी का इस्तीफा मांगा था।

    ये साजिश के तहत अटैक किया गया था। ये बयान जाखड़ द्वारा स्टेज पर दिया गया था। चन्नी ने कहा- जाखड़ का कोई स्टैंड नहीं है। चन्नी ने कहा- मेरे देश के जवान जब शहीद होते हैं तो मुझे दुख होता है। मगर बीजेपी इसे अपना स्टंट बनाकर रही है।चन्नी ने कहा था कि पुंछ हमला बीजेपी का स्टंट है। हर बार केंद्र सरकार ऐसी नौटंकी करती आ रही है। ये पूर्व नियोजित स्टंट हैं और भाजपा को जिताने के लिए किए गए हैं। लोगों को मारना और उनके शवों पर खेलना भाजपा का काम है। पटियाला में बीते दिन एक किसान की बीजेपी का विरोध करते हुए मौत हो गई थी।

    इस पर चन्नी ने कहा- भाजपा पंजाब की अर्थव्यवस्था को नष्ट करना चाहती है। वे जानते हैं कि अगर हमने खेती-किसानी को बर्बाद कर दिया तो पंजाब डूब जाएगा। इन्हीं बयानों को लेकर चन्नी को पिछले 24 घंटे से पूरे देश में विरोध का सामान करना पड़ रहा था। अब चन्नी ने वीडियो जारी कर अपना स्पष्टिकरण दिया है।

  • जानें किस जगह पर कांग्रेस कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने बोला हमला, कारों में तोड़फोड़; जमकर मचाया उत्पात..

    जानें किस जगह पर कांग्रेस कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने बोला हमला, कारों में तोड़फोड़; जमकर मचाया उत्पात..

     

    अमेठी : अमेठी में कांग्रेस पार्टी दफ्तर पर रविवार आधी रात के आसपास कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। उपद्रवियों ने बाहर खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की और हंगामा मचाने के बाद भाग गए।

    इस घटना के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंगल पार्टी कार्यालय पहुंचे। सीओ सिटी मयंक द्विवेदी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया।

    द्विवेदी ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

  • आईसीएसई 10वीं- आईएससी ने 12वीं के नतीजे किये घोषित, ऐसे चेक करें अपना Result

     आईसीएसई 10वीं- आईएससी ने 12वीं के नतीजे किये घोषित, ऐसे चेक करें अपना Result

    नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने (CISCE) 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड 2024 के नतीजे घोषित कर दिए है। जो स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट https://cisce.org/ या results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूआईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा। ICSE 10वीं में 99.65% लड़कियां और 99.31% लड़के पास हुए हैं। ISC 12वीं में 98.92% लड़कियां और 97.53% लड़के पास हुए हैं।

    काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कल जानकारी दी थी कि दोनों कक्षाओं के लिए नतीजे सोमवार, 6 मई को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को यूनिक ID, इंडेक्स नंबर, कैप्चा की जरूरत है।

    इस साल सीआईएससीई बोर्ड परीक्षाएं, कक्षा 10 के लिए 28 मार्च और कक्षा 12 के लिए 3 अप्रैल को समाप्त हुईं थी। साल 2023 के रिजल्ट में गर्ल्स हाईस्कूल की 12वीं की छात्रा मावरा नसीब और ब्वॉयज हाईस्कूल के 10वीं के छात्र सार्थक सिंह ने अखिल भारतीय स्तर पर बनी मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया था। ह्यूमैनिटीज कैटेगरी की मावरा नसीब ने 99.25 प्रतिशत अंक जबकि सार्थक सिंह ने 99.40 फीसदी नंबर प्राप्त किए थे। 12वीं के कोऑर्डिनेटर और सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रिंसिपल फादर थॉमस कुमार के अनुसार, प्रयागराज के 19 और प्रतापगढ़ के एक कॉलेज के लगभग 3200 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी।

  • जानें किस जगह प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी रेड, छापेमारी में ईडी को भारी संख्या में बरामद हुआ कैश…

    जानें किस जगह प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी रेड, छापेमारी में ईडी को भारी संख्या में बरामद हुआ कैश…

     

    झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी रेड की है। इस छापेमारी में ईडी को भारी संख्या में नकदी बरामद हुआ है। बता दें कि राज्य सरकार के मंत्री आलमगीर के निजी सचिव के नौकर के ठिकानों पर छापेमारी के् दौरान भारी संख्या में कैश बरामद किया गया है। फिलहाल पैसों की गिनती की जा रही है।

    ED raids in Jharkhand ED raids servant house case related to Minister Alamgir - India TV Hindi

    झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत ईडी ने करीब आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर रेड्स की। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है। साथ ही कई राजनेताओं के ठिकानों पर पर ईडी ने रेड की है। बता दें कि झारखंड सरकार के मंत्री आलम गिर के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। इस छापेमारी में भारी संख्या में कैश बरामद हुआ है। जब्त नकदी की गिनती जारी है।

     

  •  ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ते भारत से सभी देश  दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

     ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ते भारत से सभी देश  दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

     

     

    विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि ‘हम अमेरिका और यूरोप के साथ-साथ रूस और अफ्रीकी देशों के साथ भी मिलकर काम कर सकते हैं. इसी तरह भारत एक तरफ इजराइल और दूसरी तरफ खाड़ी और अरब देशों से दोस्ती कर सकता है.

     

    चाहे अमीर हों या गरीब, सभी देश भारत से दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

    विदेश मंत्री ए जयशंकर

    ओडिशा दौरे के दूसरे दिन एक सभा में ‘विश्व बंधु भारत’ विषय पर बोलते हुए जयशंकर ने दुनिया भर में साझेदारी करने की भारत की क्षमता का जिक्र किया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि कुछ देशों में चल रहे युद्ध और अनिश्चितता के बीच कई देश भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं.

    उन्होंने अमेरिका, यूरोप, रूस, अफ्रीकी देशों, इजराइल, खाड़ी और अरब देशों सहित विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में विस्तार से बताया.

    सभी देशों के साथ सहयोग

    एस जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि अन्य देशों में चल रहे युद्ध के बावजूद भारत ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है. इसकी वजह से वह अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मोर्चों पर सभी देशों के साथ सहयोग कर सकता है.

    उन्होंने ने कहा कि ‘हम अमेरिका और यूरोप के साथ-साथ रूस और अफ्रीकी देशों के साथ भी मिलकर काम कर सकते हैं. इसी तरह भारत एक तरफ इजराइल और दूसरी तरफ खाड़ी और अरब देशों से दोस्ती कर सकता है. उन्होंने अपने राष्ट्रीय हितों के लिए विभिन्न देशों के साथ अच्छे संबंध बनाने में सक्षम एक देश को ‘विश्व बंधु’ की संज्ञा दी.

  • अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत हुए ;पीएम मोदी

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत हुए ;पीएम मोदी

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत हुए ;पीएम मोदी

     

    पहले स्नान फिर ध्यान... प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दरबार में पीएम मोदी

    राम मंदिर में रामलला की आरती करते पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर अयोध्या में मुख्य मार्ग के हर घरों पर भगवा झंडे लगाये गये थे. पीएम के नेतृत्व में इस साल 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर 2023 में भी पीएम मोदी ने यहा रोड शो किया था.

     

    लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या दौरे के दौरान सूक्ष्म भक्ति देखने को मिली है. पीएम मोदी चुनावी व्यस्तता के चलते करीब आधा घंटा विलंब से पहुंचे थे. इसके बाद भी पीएम मोदी दर्शन-पूजा करने से पहले स्नान किए और कपड़े बदले फिर रामलला के दरबार में पहुंचे थे. जहां पीएम मोदी ने बाकायदा रामलला की आरती उतारी और फिर साष्टांग दंडवत भी किए. पीएम ने मंदिर में परिक्रमा की. पीएम मोदी मंदिर में करीब 15 मिनट रहे और इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने पूजन और आरती भी की.

    अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्नान की व्यवस्था परिसर में ही की गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में भी वे स्नान करने के तुरंत बाद ही सम्मिलित हुए थे. पीएम ने राम मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक रोड शो कर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लिया.

  • पुंछ आतंकी हमले को भाजपा का चुनावी स्टंट कह कर चन्नी ने किया वीर जवानों के बलिदान का अपमान: जाखड़

    पुंछ आतंकी हमले को भाजपा का चुनावी स्टंट कह कर चन्नी ने किया वीर जवानों के बलिदान का अपमान: जाखड़

    पुंछ आतंकी हमले को भाजपा का चुनावी स्टंट कह कर चन्नी ने किया वीर जवानों के बलिदान का अपमान: जाखड़

     

    MBD NEWS चंडीगढ़ (सुमेश शर्मा) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ आतंकी हमले को भाजपा का चुनावी स्टंट कह कर और इसे आतंकी हमला न मान कर हमारे बहादुर जवानों के बलिदान के साथ साथ देश का घनघोर अपमान किया है। देश उन्हे कभी माफ नहीं करेगा। यह बातें पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने रविवार को कहीं।

    उन्होंने कहा कि चन्नी के बयान से कांग्रेस और इंडी गठबंधन का असली चेहरा सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस से इस बारे में अपनी स्तिथि स्पष्ट करने और देश से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है।

    जाखड़ ने कहा कि चन्नी बौखलाहट में बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। हमारी सेना सीमा पर पूरी बहादुरी से दुश्मनों का सामना करती है। उन्हीं के कारण पूरा देश सुरक्षित है। लेकिन चन्नी उनके बलिदान का अपमान कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता उन्हें इसका माकूल जवाब देगी।

  • सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में हिमाचल परिवार संघ की ओर से विशाल जलसे का आयोजन

    सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में हिमाचल परिवार संघ की ओर से विशाल जलसे का आयोजन

    सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में हिमाचल परिवार संघ की ओर से विशाल जलसे का आयोजन

    जालंधर की जनता अब भाजपा शासित विकसित राज्यों की तरह विकास चाहती है:-अनुराग ठाकुर

    MBD NEWS: जालंधर 5 मई (मुनीष ) भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर की अध्यक्षता में हिमाचल परिवार संघ की ओर से संजीव मिंटू व दविंदर मिंटू के नेतृत्व में जालंधर लोकसभा चुनावों को लेकर एक विशाल जलसे का आयोजन स्थानीय रिसोर्ट में किया गया ।जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय खेल, युवा, व सूचना एवं प्रसारण, मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए

    इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, संगठन मंत्री विद्या भारती पंजाब राजेंद्र जी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, विधायक शीतल अंगूराल, मुख्य रूप से उपस्थित थे और इस बैठक में दर्जनों युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा में शामिल करवाया।
    कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार का न सिर्फ पंजाब में बल्कि अन्य राज्यों में भी बुरा हाल है जिसके चलते किसी भी राज्य की जनता इनको झूठ पर विश्वास नहीं कर रही इससे यह बात तो स्पष्ट है कि जनता इनको झूठ की सच्चाई से अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में पंजाब के लिए बहुत से महत्वपूर्ण कार्य किये जिसमें से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलना, गुरु नानक देव जी के 550वे गुरपुरब को देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पूरी श्रद्धा के साथ मनाया ,अफगानिस्तान में सिख परिवारों को व श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पूरी हिफाजत के साथ वापस लाना, गुरु तेग बहादुर जी के 400वे गुरपुरब को पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाना, चार साहिबजादो की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया ,श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा को सुगम व सरल बनाने के लिए रोपवे बनाने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने किया ।
    अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज जालंधर को दो-दो विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन मिलने जा रहे हैं ।अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज बाहरी ताकते पंजाब की शांति और भाईचारे को खराब कर रही है और यह वह ताकते हैं जिनका पंजाब से कोई लेना-देना नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि जालंधर और पंजाब के विकास के लिए भाजपा का सांसद लाना होगा इसके लिए अब यह हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने देश अपने राज्य और अपने शहर के विकास के लिए हम अपने सभी सगे संबंधियों को फोन कर भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
    अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं एक छोटा सा उदाहरण देता हूं कि 2014 से पहले 10 साल कांग्रेस की सरकार थी और उसे सरकार में घोटाले ही नहीं महा घोटाले हुए जिसमें 2G घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला, अगस्ता वेटलैंड,जैसे बहुत बड़े घोटाले भाई भतीजाबाद सरकार में हुए और ऐसे कई बड़े घोटाले हुए जिससे लगता था कि देश डूब जाएगा पर तभी नरेंद्र मोदी के रूप में एक उम्मीद की किरण नजर आई और आज 10 साल हो गए नरेंद्र मोदी की सरकार बने हुए और एक रुपए का घोटाला आज तक सामने नहीं आया यह नरेंद्र मोदी की साफ नियत और नीति वाली सरकार है हमने ईमानदारी से सरकार चलाई जिसका नतीजा देश की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी और हमने 10 सालों में अंग्रेजों को पछाड़ते हुए पांचवें नंबर पर लेकर आए और अगले कुछ सालों में हमारे देश की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी यह साफ नियत और नीति वाली सरकार का काम है हमने एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया और अगले तीन सालों में 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप नेशन बनाया और कहा कि पहले विदेशी मुद्रा भंडार 300 मिलियन डॉलर था और आज 620 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया है यह है ईमानदार सरकार का काम जो कि कांग्रेस की सरकार पिछले 60 सालों में भी ना कर पाई अनुराग ने कहा कि हमने 10 साल में जो कर दिखाया है वह किसी भी सरकार ने नहीं किया हमने एक्सपोर्ट को बढ़ाकर दुगना कर दिया पहले यह 370 मिलियन डॉलर था और अब बढ़कर 776 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया है पहले सारे मोबाइल फोन में उसके स्पेयर पार्ट्स चीन या वियतनाम में बनते थे आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन चुका है पिछले साल देश ने 4 लाख करोड़ के मोबाइल फोन बनाए यह भी अपने आप में एक बहुत बड़ा कीर्तिमान है पहले हम खिलौने के लिए दूसरे देशों पर निर्भर थे और आज हम खिलौने बनाकर दूसरे देशों को भेज रहे हैं यह भी एक कीर्तिमान है पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे और आज दुगने होकर 150 एयरपोर्ट बन चुके हैं पहले 96000 किलोमीटर हाईवे थे अब 1लाख 50हजार किलोमीटर हाईवे बन चुके हैं ।पहले 3 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़के थी और अब 7लाख 20 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क बन चुकी हैं अनुराग ने कहा कि पहले देश में एक भी बंदे भारत ट्रेन नहीं थी और आज देश में 41 वंदे भारत ट्रेन अपने-अपने गंतव्य पर सफलतापूर्वक चल रही हैं पिछले 10 सालों में 3000 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बिछाई गई जिससे पूरे देश में रेल लाइनों का नेटवर्क और भी बहुत मजबूत हो चुका है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब को भी और खासकर जालंधर को अगर देश के विकास की गति के साथ चलना है तो पंजाब और जालंधर में भाजपा का सांसद लाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करने होंगे क्योंकि केंद्र सरकार ने जो भी फंड पंजाब के विकास के लिए दिए वह पिछली कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की सरकारों ने भ्रष्टाचार में उड़ा दिए और और इसके लिए अब हम सब का फर्ज बनता है कि हम 1 जून को भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू पक्ष में वोट कर जालंधर के विकास की गति को देश के विकास की गति के साथ मिलाये अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब सहित जालंधर की जनता अब भाजपा शासित विकसित राज्यों की तरह जालंधर में पंजाब का विकास चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को पंजाब की भविष्य की सट्टा सामने का बना बना लिया है और इसकी शुरुआत सुशील कुमार रिंकू को विजय बनाकर लोकसभा में भेज कर करेंगे जिसका इस विशाल जनसभा में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर और जय घोष के नारों के साथ समर्थन किया। इस अवसर पर अमरजीत सिंह अमरी, अनिल सच्चर ,सनी शर्मा, मनीष विज, अमित भाटिया,सतीश मल्होत्रा, डॉ कुलबीर बनियाल, राजकुमार राणा, श्याम ठाकुर, तेजपाल, रवि ,बालकिशन, सतपाल शर्मा ,विकास शर्मा,आशुतोश शर्मा,राम प्रकाश, तारा सिंह, मदनलाल ,मंजू जायसवाल, किरण जयसवाल, वीणा डोगरा, रितु शर्मा, अनु शर्मा ,ऋषभ शर्मा, मोहित,आदि सैकड़ो हिमाचल परिवार संघ के पदाधिकारी एवं परिवारों ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए