ATM लूटने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली

 ATM लूटने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली

दिल्ली में आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के समय पुर बादली इलाके में बदमाशों के साथ हुए एनकाउंट के बाद पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. ये लोग यहां ATM लूटने की योजना बना रहे थे.

दिल्लीः ATM लूटने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली
  • दिल्ली में पुलिस बदमाशों के बीच एनकाउंटर
  • इस दौरान एक बदमाश के पैर में लगी गोली
  • पुलिस ने मेवाती गैंग के तीनों सदस्यों को किया गिरफ्तार

नई दिल्लीः दिल्ली में आए दिन बदमाशों द्वारा आपराधिक वारदातों को अंजान देने की खबरें सामने आती रहती हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस भी इसको रोकने का भरसक प्रयास करती है. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने कुछ बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. ये लोग ATM लूटने की फिराक में थे.

पुलिस ने फेरा मंसूबों पर पानी

दिल्ली में ATM लूटने आए बदमाशों के साथ दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. घटना समय पुर बादली की है. ये बदमाश इलाके में ATM लूटने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

मेवाती गैंग के हैं सदस्य

दिल्ली के आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हमारी पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मेवाती गैंग के कुछ बदमाश ATM लूटने आने वाले हैं. सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया, तभी पुलिस टीम को समय पुर बादली थाना इलाके में कुछ संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए.

पुलिस को देखते ही शुरू की फायरिंग

इनको देखते ही पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड फायर किए. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. उसकी पहचान शाहिद के तौर पर हुई. इसके बाद पुलिस ने उसके साथी शकील और आबिद को भी गिरफ्तार कर लिया.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *