Amritsar : घटनास्थल पर पहुंच फॉरेंसिक टीम ने सुधीर सूरी हत्या मामले में शुरू की जांच , सिख नेता अमृतपाल सिंह किये गये नजरबंद
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
फॉरेंसिक टीम शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पता चला है कुछ देर बाद पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारियों के साथ एनआइए की टीम की बैठक होगी।
अमृतसर- अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकों लेकर शिवसेना समर्थकों की तरफ से कई जगह पर विरोध किया जा रहा है। हत्या के मामले की जांच फॉरेंसिक टीम ने भी शुरू ही है। पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह सन्नी को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ सिख नेता भाई अमृतपाल सिंह खालसा को मोगा जिले के एक गांव में एक घर पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।
अमृतपाल सिंह खालसा नजरबंद, जालंधर कार्यकर्म में होना था शामिल
सिख नेता भाई अमृतपाल सिंह खालसा को मोगा जिले के एक गांव में एक घर पर पुलिस ने नजरबंद किया गया है। आरोपित संदीप सिंह सन्नी के अमृतपाल के संपर्क में होने की बात सामने आई थी। घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। भाई अमृतपाल सिंह खालसा को पुलिस ने गांव सिंघावाला गुरुद्वारा भाई सेवा सिंह के पास एक घर में नजरबंद किया है ताकि वह जालंधर कार्यक्रम में शामिल न हो सकें।
गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ने ली हत्या की जिम्मेदारी
कनाडा में रह रहे कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ने सुधीर सूरी हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। लखबीर सिंह इस समय कनाडा में बैठकर पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरमिंदर सिंह रिंदा के साथ पंजाब में आतंक का नेटवर्क चला रहा है।
रविवार को होगा अंतिम संस्कार
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार सुधीर सूरी के परिवार और प्रशासन के बीच हुई बैठक के दौरान शर्ते जाने के बाद रविवार 12:00 अंतिम संस्कार के लिए सहमति बन गई है परिवार ने रविवार को 12:00 बजे संस्कार करने का समय निर्धारित किया है









Leave a Reply