Acid Attack; बहन के साथ खड़ी 12वीं की छात्रा पर बाइक सवार दो युवकों ने फेंका एसिड, चेहरा बुरी तरह झुलसा

Acid Attack; बहन के साथ खड़ी 12वीं की छात्रा पर बाइक सवार दो युवकों ने फेंका एसिड, चेहरा बुरी तरह झुलसा

 

 

 

 

नई दिल्ली :  राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के इलाके में एक लड़के ने 12वीं छात्रा पर तेजाब फेंक दिया है। तेजाब हमले से छात्रा बुरी तरह झुलस गई है। घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे की है। पीड़ित छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की की आपस में पहचान थी। लड़की बारहवीं की छात्रा है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और लड़की को लेकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अस्पताल में पीड़िता को बेहतर मेडिकल सुविधा दी जा रही है। हालांकि, लड़की पर तेजाब फेंकने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा की उम्र 17 साल है। वह अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया। छात्रा ने दो लड़कों पर शक जताया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

वहीं दिल्ली महिला आयोग ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर बताया कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *