You are currently viewing हमीरा पुल के नीचे से मिले दो युवकों संदिग्ध हालत में शव, जांच में जुटी पुलिस

Dead bodies of two youths found under Hamira bridge in suspicious condition, police engaged in investigation

पंजाब के हमीरा पुल के नीचे से मिले दो युवकों संदिग्ध हालत में शव, जांच में जुटी पुलिस

 

कपूरथलाः कपूरथला के अंतर्गत आते गांव रायपुर पीरबख्शवाला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेतों में दो युवकों के संदिग्ध हाल त में शव बरामद हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इन शवों के पास से मोबाइल तथा एक बाइक बरामद किया है।

इस संबंधी जानकारी देते डीएसपी भुलत्थ सुखनिंदर सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि डोगरांवाल से हमीरा के बीच विरासती हवेली के समीप पुल के नीचे खेतों में कच्चे रास्ते पर दो युवकों के शव पड़े हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि वहां पर दो शव पड़े हुए हैं, जिनमें एक सरदार है और उसके बाल खुले हुए हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिक्रम सिंह व सतपाल सिंह निवासी रायपुर पीरबख्शवाला के तौर पर हुई है।

वहीं एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि बिक्रम सिंह पहले नशा करता था। उसका नशा छुड़ाओ केंद्र का कार्ड बना हुआ है, जहां से वह नशा छोड़ने के लिए गोली खाता था, लेकिन दूसरे युवक सतपाल सिंह के बारे में अभी पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा। मृतक बिक्रम सिंह के भाई राजिंदर सिंह ने बताया कि सतपाल सिंह उनका पड़ोसी है। दोनों सुबह 11 बजे घर से निकले थे, जिनकी उन लोगों ने काफी तलाश की पर कोई पता नहीं चला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *