नहीं रहे; मशहूर गायक सुरिंदर शिंदा,आज सुबह डीएमसी में हुआ निधन,पंजाब के लोगों में दौड़ी शोक की लहर..
लुधियानाः मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज सुबह 7.30 बजे डीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि पिछले दिनों उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई थी और उन्हें लुधियाना के माडल टाऊन के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इससे पहले उनके मौत की अफवाह फैली थी पर बेटे ने फेसबुक पर लाइव होकर इन अफवाहों का खंडन किया था।
कुछ दिन पहले उन्होंने अस्पताल में एक ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद शरीर में इन्फेक्शन बढ़ गया था। शिंदा कई दिन दीप अस्पताल में भी वेंटिलेटर पर रहे। इसके बाद उनकी बिगड़ती हालत के कारण उन्हें DMC शिफ्ट कर दिया गया था।
अपने करियर में सुरिंदर शिंदा ने कई पॉपुलर गीत लिखे हैं, जिनके फैंस दीवाने हैं। उनके सबसे पॉपुलर गानों में ‘जट जियोना मोर’, ‘पुत्त जट्टन दे’, ‘ट्रक बिलिया’, ‘बलबीरो भाभी’ और ‘काहर सिंह दी मौत’ शामिल हैं।









Leave a Reply