भाजपा नेता गिल पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी काबू , पुलिस पार्टी और गैंगस्टर के बीच चली गोली 

भाजपा नेता गिल पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी काबू , पुलिस पार्टी और गैंगस्टर के बीच चली गोली 

MBD WEB NEWS: जंडियाला गुरु( प्रदीप जैन): भाजपा नेता बलविंदर गिल पर 16 अप्रैल 2023 को उनकी रिहायश में उन पर जानलेवा हमला अज्ञात हमलावरों द्वारा किया गया था ।इस मामले की जांच को लेकर एस एस पी देहाती द्वारा अलग अलग टीमें तैयार कर 15 जून 2023 को मामले को ट्रेस कर मुख्य आरोपी जगजीत सिंह उर्फ शंकर उर्फ सोना निवासी तारागढ़ तलावा को ग्रिफ्तार किया गया था । जिसमे यह बात सामने आई कि मनदीप सिंह उर्फ बुद्ध का बलविंदर सिंह के साथ पैसों का लेनदेन था ।जिसके चलते बलविंदर सिंह उर्फ बुधू ने टोनी निवासी नौरंगाबाद का मोटरसाइकिल और अपने से एक 32 बोर पिस्तौल अर्शदीप सिंह उर्फ मास और जगजीत सिंह उर्फ सोना उर्फ शंकर को दिया था और कहा कि बलविंदर सिंह के पास जो उसके पैसे हैं वो लेकर आओ और उसे सबक सिखाओ ।वह भाजपा नेता गिल के घर अंदर जाकर उसको गोली मारी और अर्शदीप सिंह उर्फ मास और जगजीत उर्फ शंकर मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए ।
इसी के चलते आज एक मुखबिर की सूचना पर मनदीप सिंह उर्फ बुधु निवासी तारागढ़ तलावा को ग्रिफ्तार किया गया ।इससे पूछताछ में यह बात सामने आई कि अर्शदीप सिंह उर्फ मास निवासी तारागढ़ तलावा इलाके में घूम रहा है ।एस एस पी देहाती के निर्देश अनुसार स्पेशल नाकाबंदी की गई । इस नाकाबंदी दौरान एस एच ओ जंडियाला पुलिस पार्टी समेत गांव मल्लिया से गांव बालिया मंझपुर चेकिंग कर रहे थे तभी एक मोना युवक बिना नंबरी मोटरसाईकल स्प्लेंडर रंग काला पर सवार होकर मल्लिया से गांव बालिया को आ रहा था ।जिसको रुकने का जब इशारा किया टी उसने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई औऱ गांव बालिया की नहर पटड़ी की ओर मोटरसाईकल भगाकर ले गया ।एस एच ओ जंडियाला द्वारा पुलिस पार्टी के साथ उस का पीछा किया गया ।इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह इंचार्ज सी आई ए स्टाफ देहाती द्वारा भी तुरंत अपनी टीम लेकर पुल नहर की ओर रवाना हुआ और पक्की सड़क गाँव बालिया पर थोड़ा आगे गए तो एक युवक मोटर साइकिल पर तेज़ रफ़्तार के साथ आ रहा था । सी आई ए इंचार्ज देहाती ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई जो सरकारी गाड़ी पर फायर लगा और फिर वह लगातार फायर करता हुआ नहर की पटड़ी की ओर भागा । जवाबी फायर में सी आई देहाती फायर करने पर उसकी बाई टांग घुटने के नीचे लगा औऱ वह गिर गया जिसे पुलिस ने काबू कर लिया ।उसने अपना नाम अर्शदीप सिंह उर्फ मास निवासी तारागढ़ तलावा बताया पुलिस को उससे एक पिस्तौल 30 बोर ,8 ज़िंदा रौंद ,3 खोल 30 बोर बरामद हुए ।देहाती पुलिस को यह बड़ी सफ़लता मिली है ।बता दे कि मनदीप सिंह उर्फ बुधु पर अलग अलग थानों में 7 मामले पहले सी ही दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *