चोरी करने के आये चोरों ने बुज़ुर्ग महिला की बेरहमी से की हत्या, गांव में दहशत का माहौल

चोरी करने के आये चोरों ने बुज़ुर्ग महिला की बेरहमी से की हत्या, गांव में दहशत का माहौल

 

 

गुरदासपुर: दीनानगर के नज़दीकी गांव अवांखा में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात घर में अकेली रह रही बुज़ुर्ग महिला की एक चोर ने गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। चोर ने महिला कमला देवी पत्नी करण सिंह की हत्या कर उसके शव को उसके ही घर में फेंक दिया था। इस घटना के कारण गांव में दहशत का माहौल है।

मौके पर दीनानगर के थाना प्रमुख मेजर सिंह ने बताया कि यह मामला चंद घंटों में सुलझा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के घर से कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति चोरी के इरादे से घर में घुसा था और उसी ने यह कत्ल किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मित्थन पुत्र ज्ञान चंद वासी अवांखा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक महिला की पुत्री रेनू चौधरी के बयानों के आधार पर आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 460 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज़ कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही मृतक महिला के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *