कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल ,  विवादित बयान देकर फंसे, बोले-मोदी जहरीले सांप की तरह

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल ,  विवादित बयान देकर फंसे, बोले-मोदी जहरीले सांप की तरह

बेंगलुरू-राजनीति में चुनाव के दाैरान दिग्गजों की विवादित टिप्पणियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दाैरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान का है। खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा कि मोदी जहरीले सांप की तरह हैं, आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे। आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे, आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे।

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खड़गे के बयान पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष बनाया, लेकिन कोई उन्हें ऐसा नहीं मानता, इसलिए उन्होंने सोनिया गांधी के बयान से भी बदतर बयान देने के बारे में सोचा है। कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *