शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक अज्ञात व्यक्ति हुआ फरार

You are currently viewing शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक अज्ञात व्यक्ति हुआ फरार

शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक अज्ञात व्यक्ति हुआ फरार

 

छत्तीसगढ़ ;  बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से सामने आ रही है, जहां शादी समारोह के दौरान एक शख्स ने दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बच्चे भी हैं। उक्त घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला भानपुरी में एक शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच आंधी के कारण लाइटें बंद कर दी गईं। देखते ही देखते मंच पर बैठे दूल्हा-दुल्हन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *