लुधियाना में स्कूल बस ड्राइवर की घिनौनी करतूत, छात्रा को होटल में लेजाकर साथियों के साथ किया दुष्कर्म
लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते एक स्कूल के बस ड्राइवर द्वारा स्कूल की छात्रा के साथ घिनौनी करतूत सामने आई है, जिसके तहत उक्त ड्राईवर ने स्कूल की छात्रा को अपने साथ होटल लेजाकर वहां साथियों सहित छात्रा से दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर वायरल भी कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद छात्रा ने सारी बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद उन्हें पुलिस को मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
इस संबंधी जानकारी देते छात्रा के परिजनों ने बताया कि उक्त ड्राईवर छात्रा से आरोपी स्कूल बस का ड्राइवर वॉट्सऐप पर चैटिंग करता था। इस बीच वह उसे बहला-फुसला कर स्कूल से छुट्टी करवा होटल में ले गया। यहां उसने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसको पीते ही छात्रा बेसुध हो गई। बेसुध छात्रा के साथ आरोपी ने साथियों के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। अगले दिन छात्रा को आरोपी ने वीडियो और फोटो दिखा वायरल कर ब्लैकमेल किया। छात्रा को डरा धमका कर आरोपी ने फिर उसे होटल में बुलाया और साथियों के साथ मिल जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
जिसके बाद सहमी हुई छात्रा ने ये सारी घटना अपने परिजनों को बताई। छात्रा ने कहा कि बस का ड्राइवर राजविंदर सिंह उसके साथ चैटिंग करता है। उसे वह 2 फरवरी को स्कूल से छुट्टी करवा होटल ले गया और उसे बेसुध कर साथियों सहित रेप कर वीडियो बनाई। जिसके बाद परिजनों ने थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी गांव धांदरा, राजविंदर सिंह निवासी गांव दाद (बस ड्राइवर) और लव के रूप में हुई है। फिलहाल अभी तीनों आरोपी फरार है। पुलिस मुताबिक आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।








Leave a Reply