अमृतपाल ने दी डीजीपी गौरव यादव को धमकी, बोला- ऐसा हुआ तो दोबारा वही काम होगा
चंडीगढ़ः अमृतसर में अजनाला पुलिस थाने पर कब्जे की घटना के कुछ घंटों बाद ही जहां पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा थाने पर कब्जे की जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की बात कहने के कुछ ही देर बात अमृतपाल ने एक बार फिर पंजाब के डीजीपी को सीधी धमकी दे दी है। इतना ही नहीं अमृतपाल ने डीजीपी को नसीहत देते हुए इस मामले को बंद करने की सलाह भी दे दी है। जेल से छूटने के बाद लवप्रीत सिंह तूफान गोल्डन टेंपल पहुंचा था। देर रात अमृतपाल सिंह भी गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंच गया। डीजीपी के कार्रवाई करने के बयान पर अमृतपाल सिंह भड़क गया।
मिली जनकारी के अनुसार अमृतपाल पंजाब डीजीपी गौरव यादव को सीधे शब्दों में चुनौती देते हुए नजर आएं हैं। अमृतपाल ने कहा कि सोझ समझ कर बयान दें, अगर फिर झूठे पर्चे दर्ज हुए तो दोबारा प्रदर्शन किया जाए, अब इस चैपटर को यही पर खत्म कर देना चाहिए। पहले गैंगस्टर पैदा किए अब खाड़कू पैदा करना चाहते हैं। वीडियोग्राफी पर कार्रवाई की तो दोबारा आएंगे। गलत एफआईआर दर्ज करने वालों के खिलाफ डीजीपी कार्रवाई करें।
जिक्रयोग्य है कि अमृतपाल के समर्थक तूफान के रिहा होने के बाद डीजीपी ने प्रेस वार्त श्री गुरु ग्रंथ साहिब की आड़ में थाने पर हमला करने शर्मनाक है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि कल की घटना में पुलिस पर हमला किया गया और इस दौरान 6 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घायलों के बयानों पर पर्चा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा कल की घटना को लोकरे सभी वीडियो खंगाली जा रही हैं। उसके बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा।








Leave a Reply