राज्यसभा में जवाब देंगे प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा की तरह उच्च सदन में भी निशाने पर रहेगा विपक्ष?

राज्यसभा में जवाब देंगे प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा की तरह उच्च सदन में भी निशाने पर रहेगा विपक्ष?

 

PM Modi to reply in Rajya Sabha : पीएम मोदी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि उनके पास करोड़ों भारतीयों का ‘सुरक्षा कवच’ है जिसे विपक्ष के झूठे आरोप भेद नहीं सकते। साथ ही उन्होंने 2014 के बाद देश की तरक्की एवं उपलब्धियां गिनाईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत को एक अवसर के रूप में देख रही है और 2030 का दशक भारत का होने जा रहा है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। उच्च सदन में पीएम का यह संबोधन दिन के करीब दो बजे होगा। बुधवार को पीएम ने लोकसभा में जवाब दिया। अपने जवाब में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि उनके पास करोड़ों भारतीयों का ‘सुरक्षा कवच’ है जिसे विपक्ष के झूठे आरोप भेद नहीं सकते। साथ ही उन्होंने 2014 के बाद देश की तरक्की एवं उपलब्धियां गिनाईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत को एक अवसर के रूप में देख रही है और 2030 का दशक भारत का होने जा रहा है।
बुधवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा पर जवाब प्रधानमंत्री कल दो बजे देंगे। राज्यसभा में बुधवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पूरी हो गई। बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *