लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 5 करोड़ की हैरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

You are currently viewing लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 5 करोड़ की हैरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Big success in the hands of Ludhiana police, drug smuggler arrested with heroin worth 5 crores

लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 5 करोड़ की हैरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

 

लुधियाना: नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत लुधियाना पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने 5 करोड़ की हैरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बरामद की गई हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ साथ लाख रुपए है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसडी दविंदर कुमार ने बताया कि एसटीएफ के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर अपने साथी सहित हैरोइन की बड़ी खेप लेकर वर्धमान चौक की ओर अपने ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए भेज रहा है। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए एसटीएफ ने स्पैशल नाकेबंदी कर दी। उस समय सामने से आ रहे एक एक्टिवा सवार युवक को शक के आधार पर रोक कर जब पुलिस ने चैकिंग की तो उसकी एक्टिवा की डिग्गी से 1 किलो 120 ग्राम हैरोइन, 2 इलैक्ट्रोनिक कंडे और 70 खाली लिफाफे बरामद किए। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान आकाश कुमार (21) पुत्र पप्पू कुमार निवासी घोड़ा कालोनी, मोती नगर के रूप में हुई है। उसे हैरोइन की सप्लाई देने वाले की पहचान मनजीत सिंह मन्नू पुत्र काला कुमार निवासी प्रीत नगर, ताजपुर रोड के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मन्नू अभी भी फरार बताया जा रहा है। बरामद हैरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ 60 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मोहाली एस.टी.एफ. पुलिस थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *