भोगपुर में पलटी गन्ने की ट्राली, लगा लंबा जाम… पढ़ें पूरी खबर
भोगपुर : महानगर के अंतर्गत आते भोगपुर नैशनल हाईवे पर उस वक्त लंबा जाम लग लगा, जब हाईवे पर शनिवार कोगन्ने से भरी एक ट्राली पलट गई। जिससे नेशनल हाईवे पर दोनों साइडों पर लंबा जाम लग गया। इस जाम के कारण जहां राहगिरों को भारी परेशानी हुई वहीं, स्कूलों की बसें भी इस जाम में फंसी नजर आईं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद जाम को सुचारू करवाया गया। बता दें कि आए दिन ओवर लोडेड वाहनों से हादसे होते रहे हैं और प्रशासन इस ओवरलोडेड वाहनों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को नेशनल हाईवे पर आदमपुर टी प्वाइंट पर आज सुबह गन्ने से लदी ट्रॉली के पलट जाने से जी.टी. रोड पर यातायात ठप्प हो गया और राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। गन्ना ट्रॉली के पलटने के बाद पुलिस प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू किया। लेकिन लोगों को इस दौरान पूरा दिन जाम से राहत नहीं मिल सकी। कई एंबुलेंस भी पूरे दिन इस जाम में फंसी रहीं। स्थिति तब और विकट हो गई जब स्कूलों की छुट्टी के बाद स्कूली बसें भी इस जाम में फंस गईं, जिससे स्कूली छात्र-छात्राएं अपने घर देर से पहुंचे। जाम के दौरान कई वाहन आपस में भी टकरा गए और वाहन चालकों के बीच दिनभर कहासुनी होती रही।








Leave a Reply