लुधियाना में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर में 3 लोगों की मौत

You are currently viewing लुधियाना में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर में 3 लोगों की मौत

Tragic road accident in Ludhiana, 3 people died in a collision between two motorcycles

लुधियाना में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर में 3 लोगों की मौत

 

 

लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते लुधियाना-फिरोजपुर मार्ग पर उस वक्त भयानक हादसा हो गया जब दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने घायल युवकों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान साजन पासवान, लक्ष्मण निवासी गांव विर्क और सूरज के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान परगट सिंह व सुखदीप सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार साजन पासवान अपने साथी लक्ष्मण के साथ रात करीब 12 बजे अपने घर जाने के लिए रवाना हुए। जैसे ही वह सिद्धवां खुर्द कालेज कट के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तर दूसरी बाईक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि दो बाईकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की जानकारी देते थाना चौकीमान के इंचार्ज रणधीर सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी जिसके बाद वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए और घायल युवकों को जगराओं के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया है। वहीं तीनों मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी हैं और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *