हिमाचल में कांटे की टक्कर में कांग्रेस को दिखी जीत की सम्भावना, CM जयराम ठाकुर ने 6वीं बार मारा मैदान; Gujarat में भाजपा जीत की ओर

हिमाचल में कांटे की टक्कर में कांग्रेस को दिखी जीत की सम्भावना, CM जयराम ठाकुर ने 6वीं बार मारा मैदान; Gujarat में भाजपा जीत की ओर

 

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए वोटों की गिनती गुरुवार सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। राज्य में मतदान 12 नवंबर को हुआ था, जहां ईवीएम में 24 महिलाओं सहित 412 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य को सील कर दिया गया था। ताजा आंकड़ों के अनुसार हिमाचल में कांग्रेस बीजेपी से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। भाजपा को 27 और कांग्रेस को 38 सीटें मिली हैं। वहीं अन्य को 3 सीट मिली है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के सीएम और बीजेपी के उम्मीदवार जयराम ठाकुर सराज विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने की तरफ तेजी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार चेतराम ठाकुर को मतगणना के शुरू में ही 13,695 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 10 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से सराज विधानसभा सीट हॉट सीट है। क्योंकि यहां से सूबे के मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांच बार विधायक विधायक रहे हैं। हालांकि, इससे पहले सराज इलाका नाचन विधानसभा क्षेत्र में आता था। इस बार सूबे की 68 सीटों पर कुल 412 प्रत्याशी मैदान में थे।

वहीं गुजरात में बीजेपी 155 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, हिमाचल में कांग्रेस 37, और बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *