लुधियाना में सामने आई पिता की घिनौनी करतूत, बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार…पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing लुधियाना में सामने आई पिता की घिनौनी करतूत, मुंह में रुमाल ठूंस बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार…पढ़ें पूरी खबर

Father’s heinous act came to light in Ludhiana, by stuffing a handkerchief in his mouth, he kept making the daughter a victim of lust… read full news

लुधियाना में सामने आई पिता की घिनौनी करतूत, बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार…पढ़ें पूरी खबर

 

लुधियानाः महानगर में एक पिता की घिनौनी करतूत सामने आई है, जिससे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। एक पिता द्वारा अपनी 6 वर्षीय बेटी के मुंह में रुमाल ठूसकर उसको हवस का शिकार बनाता रहा। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब यह सब देखकर लड़की के भाई ने पिता की पूरी घिनौनी करतूत की कहानी अपनी पड़ोसन को सुनाई जिसके बाद बच्ची के भाई और पड़ोसन ने समाज सेविका को सारी घटना की जानकारी दी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने समाज सेविका मनदीप कौर संधू के बयानों पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सहमी बच्ची ने अपनी पड़ोसन और समाज सेविका से एक पत्र लिख बताया कि वह मुंह से बोल नहीं पाती है और उसका पिता उसके मुंह में रुमाल ठूसकर हवस का शिकार बनाता रहा। इस घटनाक्रम में बच्ची की माता-नानी और बाकी के रिश्तेदार भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते पड़ोसन अंजू रानी ने बताया कि उन्हें बच्ची की रोजाना चिल्लाने की आवाजें आती थीं। जिसके बाद उनन्हें बच्ची के छोटे भाई ने उन्हें बताया कि किस तरह से आरोपी पिता बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की पहचान मुकेश महाते के रूप में हुई है।

इस संबंधी जानकारी देतीं समाज सेविका मनदीप कौर ने बताया कि उन्हें बच्ची की पड़ोसन का फोन आया कि उनके वेहड़े में रहती एक बच्ची के साथ उसका पिता गलत हरकत कर रहा है और बच्ची ने एक पत्र लिखकर उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। वहीं बच्ची के सबसे बड़ी बात यह है कि बच्ची की मां को इस घटना की पूरी जानकारी है।  आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *