तरनतारन में बीएसएफ ने खेत से 5 किलो हेरोइन और एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

You are currently viewing तरनतारन में बीएसएफ ने खेत से 5 किलो हेरोइन और एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

BSF recovered 5 kg of heroin and a hexacopter drone from the farm in Tarn Taran, police engaged in investigation BSF recovered 5 kg of heroin and a hexacopter drone from the farm in Tarn Taran, police engaged in investigation

तरनतारन में बीएसएफ ने खेत से 5 किलो हेरोइन और एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 

 

तरनतारनः जिले के अंतर्गत आती भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब बीएसएफ ने एक खेत से 5 किलो हैरोइन तथा एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की। बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा लगातार इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि इस संबंधी पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के एक संयुक्त अभियान में छह रोटर वाला एक मानव रहित हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया,‘बीएसएफ के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान में तरन तारन पुलिस ने आधुनिक तकनीक से लैस एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन और भारत-पाक सीमा के पास खेतों से 5 किलोग्राम हेरोइन के पैकेट बरामद किए हैं,’हेरोइन ड्रोन से ही गिराई गई थी। देश के अंदर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लगातार हेरोइन और हथियार की तस्करी कराई जा रही है। ये कोई पहला मामला नहीं है जब पुलिस ने कार्रवाई की हो. पहले भी बीएसएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ऐसी कार्रवाई कर चुकी है. फिलहाल पुलिस हेरोइन को बरामद कर जांच में जुट गई है। हेरोइन की कीमत लगभग 35 करोड़ बताई जा रही है, पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है।

गौरतलब है कि 28 नवंबर को बीएसएफ ने अमृतसर और तरन तारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. दो हेक्साकॉप्टर में करीब 10 किलो हेरोइन थी, जिसे बीएसएफ जवानों ने बरामद किया था. बताया गया कि अमृतसर में BSF की महिला जवानों ने बॉर्डर के अंदर दाखिल हुए ड्रोन को मार गिराया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *