जालंधर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में धू-धू कर जली फैक्ट्री, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

You are currently viewing जालंधर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में धू-धू कर जली फैक्ट्री, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Factory gutted in Jalandhar’s Sodhal industrial area, fire brigade vehicles reached the spot

जालंधर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में धू-धू कर जली फैक्ट्री, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

 

 

 

जालंधरः महानगर में अन्तर्गत आते सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यहां स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखा लाखों का सामान जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी अनुसार, मंगलवार देर रात इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में सिक्का पिघलाने का काम होता है। इस दौरन वहां पर रखी लकड़ी समेत कुछ अन्य ज्वलनशील मैटीरियल को आग लग गई, जिसने भयानक रूप धारण कर लिया। सूचान मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की एक छत भी जलकर गिर गई। गनीमत रही कि इस आगजनी में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *