भारत में दो दिनों में चौथा भूकंप, अरुणाचल प्रदेश में 2 बार हिली धरती

भारत में दो दिनों में चौथा भूकंप, अरुणाचल प्रदेश में 2 बार हिली धरती

 

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले में सुबह 10.31 बजे पहला भूकंप आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है. दूसरा भूकंप भी अरुणाचल प्रदेश के ही सियांग जिले में आया है. यह सुबह करीब 10.59 बजे आया और इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है.

देश में दो दिनों में चौथा भूकंप, अरुणाचल प्रदेश में 2 बार हिली धरती

अरुणाचल प्रदेश में आए दो भूकंप.

देश में लगातार दूसरे दिन चौथी बार तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार गुरुवार सुबह अरुणाचल प्रदेश में आधे घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप आया. दोनों ही बार भूकंप अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में आया है. पहला भूकंप सुबह 10.31 बजे और दूसरा भूकंप 10.59 बजे आया है. दोनों ही बार भूकंप का केंद्र धरती से 10 किमी नीचे था. हालांकि अब तक इस भूकंप में किसी के भी हताहत होने या किसी नुकसान होने की कोई खबर नहीं है.

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले में सुबह 10.31 बजे पहला भूकंप आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है. इसका केंद्र धरती से 10 किमी नीचे था. वहीं दूसरा भूकंप भी अरुणाचल प्रदेश के ही सियांग जिले में आया है. यह सुबह करीब 10.59 बजे आया और इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है. इस भूकंप के बाद किसी भी तरह के जानमाल की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

अंडमान और निकोबार में भी आया भूकंप

इससे पहले बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. यह भूंकप पोर्ट ब्लेयर से 253 किमी दूर दक्षिण दक्षिण पूर्व इलाके में आया है. इसकी तीव्रता रिक्टर स्कूल पर 4.3 मापी गई है. इसका केंद्र भी धरती से 10 किमी नीचे था. भूकंप की इस घटना में भी किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इससे पहले नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में मंगलवार को देर रात आए शक्तिशाली भूकंप से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए थे. भूकंप के झटके नेपाल के कुछ हिस्सों और उत्तरी भारत में भी महसूस किए गए, जिससे गहरी नींद में सो रहे लोग आधी रात को अचानक घरों से बाहर भागने लगे थे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *