ब्रेकिंग न्यूजः एसजीपीसी के प्रधान बने हरजिंदर सिंह धामी, बीबी जागीर कौर को बड़े अंतर से हराया

You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः एसजीपीसी के प्रधान बने हरजिंदर सिंह धामी, बीबी जागीर कौर को बड़े अंतर से हराया

ब्रेकिंग न्यूजः एसजीपीसी के प्रधान बने हरजिंदर सिंह धामी, बीबी जागीर कौर को बड़े अंतर से हराया

 

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आज हुए चुनाव में हरजिंदर सिंह धामी को अध्यक्ष निर्वाचित कर लिया गया है। उन्होंने बीबी जागीर कौर को बड़े अंतर से हराया है। बता दें एसजीपीसी के चुनावों में हरजिंदर सिंह धाम को 104 और बीबी जगीर कौर को 42 वोट मिलें हैं। हरजिंदर धामी बादल परिवार के करीबी हैं। चुनाव जीतने के बाद बीबी जगीर कौर ने एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर धामी को बधाई दी है।

धामी ने कहा कि आज का मुकाबला एसजीपीसी को सीधी चुनौती थी। मैं सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं। अकाली दल की सीनियर लीडरशिप व सुखबीर बादल का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने उन पर यकीन किया और उन्हें उम्मीदवार बनाया। सरदार बलदेव सिंह कायमपुरी, सरदार अवतार सिंह, सरदार गुरचरण सिंह गरेवाल जनरल सेक्रेटरी चुने गए है।

गौरतलब है कि एसजीपीसी की प्रधानगी को लेकर खींचतान चल रही थी। इन चुनावों में अकाली दल द्वारा हरजिंदर सिंह धामी को अपना उम्मीदवार ऐलान किया था और उनके खिलाफ अकाली दल से बाहर निकाली गई शिरोमणि कमेटी की पूर्व प्रधान बीबी जगीर कौर मैदान में आमने सामने थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *