हिंदु नेता पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी तोता गिरफ्तार…
जालंधरः महानगर के अधीन पड़ते किला मोहल्ला में दिवाली की रात हिंदु नेता और उसके बेटे पर तेजाधार हथियारों से हमला करने के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले शिवम चौहान उर्फ तोता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तोता को जालंधर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जबकि तोता के पिता अजय चौहान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
जानकारी अनुसार, तोता दिल्ली में अपने किसी रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था, जिसे पुलिस ने रंगे हाथ काबू किया है। बताया जा रहा है कि तोता को दिल्ली से जालंधर लाया जा रहा है। गौरतलब है कि दीवाली वाली रात तोता ने जुआ खेलते समय शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन पर गोलियां चला दी थी। इतना ही नहीं सुभाष महाजन के बेटे दिनेश महाजन पर तेजधार हथियारों से हमला किया था।
इस घटना में सुभाष महाजन और उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस पर पुलिस ने तोता और उसके साथियों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया था। लेकिन तोता वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने तोता की गिरफतार की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस तोता को गिरफ्तार कर दिल्ली से जालंधर ला रही है।








Leave a Reply