जालंधऱ पुलिस ने बस्ती बावा खेल में चोरी के आरोपियों को किया काबू, नगदी व गहने बरामद
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते बस्ती बावा खेल में बीते दिनों हुई चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने चुराए गए सोने के गहनों के साथ-साथ नगदी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धरमिंदर कुमार तथा कर्मबीर कंबी निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषणों में से सोने की दो चूड़ियां, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के टाप्स बरामद किए गए हैं। दोनों के कब्जे से पुलिस ने नौ हजार रुपए की चोरी की गई नकदी भी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी धरमिंदर पर पहले भी पुलिस थाना डिवीजन नंबर दो में लूट का मामला दर्ज है।.
पुलिस ने बताया कि इस चोरी में आरोपी धरमिंदर कुमार और कर्मवीर कंबी दोनों निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर वांछित थे। पुलिस को आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि वह शहर में ही घूम रहे हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।








Leave a Reply