लुधियाना के शिमलापुरी में पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद

You are currently viewing लुधियाना के शिमलापुरी में पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद

Husband brutally murdered his wife in Shimlapuri, Ludhiana, incident caught on CCTV camera

लुधियाना के शिमलापुरी में पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद

 

लुधियानाः महानगर के शिमलापुरी इलाके में अंतर्गत आती न्यू जनता नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पति ने पत्नी की बेरहमी से चाकू के साथ हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान संतोष कुमारी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद वह लड़की को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करार दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर उसके पति के विरुद्ध मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया। घटना सुबह 5:30 के करीब की है जहां वह अपने परिजनों के साथ किराए के मकान में रहती थी। वहीं पुलिस रोड पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कातिल को पकड़ा जा सके।

वहीं घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक संतोष कुमारी जिसकी शादी पिछले 6 महीने पहले हुई थी और वह बिहार के रहने वाले हैं किसी अनबन के कारण उनकी आपस में तकरार पैदा हो गई । जिसके चलते वह अपने मायके घर रहने लगी। लेकिन उसके पति ने मौका पाकर घर में घुसकर अपनी पत्नी संतोष कुमारी को चाकू से वार करके बुरी तरह जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *