हिमाचल चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने गये जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में करवाया गया भर्ती..

हिमाचल चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने गये जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में करवाया गया भर्ती…

 

जालंधर : हिमाचल में चुनाव प्रचार करने गए जालंधर के भाजपा नेता व पूर्व मेयर सुनील ज्योति को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें वहां से जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पूर्व मेयर सुनील ज्योति की पहले भी तबीयत खराब हो चुकी है। अपने कार्यकाल के दौरान एक बार वह अपने दफ्तर में बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें कुछ दिन तक भर्ती रहना पड़ा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *