कूड़े के ढेर से मिला हैंड ग्रेनेड, पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया

कूड़े के ढेर से मिला हैंड ग्रेनेड, पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया

 

पंजाब के पट्टी से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बाहमनीवाला गांव से एक हैंड ग्रेनेड मिला है। हैंड ग्रेनेड मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर उक्त बम को सुरक्षित रख लिया है। बम पुरानी स्थिति में है और सेना से संबंधित हो सकता है। फिलहाल बम को डिफ्यूज करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया जा रहा है।

प्रथम जानकारी के अनुसार राहगीरों ने जब कूड़े के ढेर में हैंड ग्रेनेड पड़ा देखा तो इसकी सूचना तुरंत थाना सिटी पट्टी को दी गई, जिसके बाद पुलिस दल के साथ डी.एस.पी. सतनाम सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक परमजीत सिंह विरदी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बम को सुरक्षित रखने व बम निरोधक दस्ते को बुलाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *