सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति राजस्थान से गिरफ्तार

You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति राजस्थान से गिरफ्तार

Man who threatened to kill Sidhu Musewala’s father arrested from Rajasthan

सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति राजस्थान से गिरफ्तार

 

मानसाः दिवगंत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को जान से मारने की धमकियां देने वाले को पुलिस ने राजस्थान के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि उसने ई-मेल के जरिए सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकाया था। धमकियां देने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गु भगवानपुरिया गैंग का मैंबर बताया था। वहीं, पंजाब पुलिस उसे हिरासत में लेकर बुधवार सुबह मानसा पहुंच गई है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी अनुसार, विदेश से लौटे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मंगलवार को धमकियां देने की शिकायत पुलिस को दी थी और मानसा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जबरन वसूली और धमकियों के आरोपों के तहत केस दर्ज किया था। इसने ईमेल के जरिए सिद्धू मूसेवाला के पिता को कहा था कि अगर वह लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया की सिक्योरिटी को लेकर कुछ बोले तो उनका हाल भी उनके बेटे जैसे किया जाएगा। जिसके बाद गूगल से इसकी डिटेल्स मंगवाकर आईपी एड्रेस के जरिए पुलिस ने बदमाश को काबू कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *