जालंधर के फुटबाल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, एक युवक घायल
जालंधरः महानगर के अधीन आते फुटबाल चौक के पास सोमवार देर रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब नशे में धुत एक युवक ने निजी अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हमले में गाड़ी के पास खड़ा एक युवक भी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी टांगें टूट गईं। उसे तुंरत निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। गनीमत रही कि कुछ मिनट पहले ही उस गाड़ी से मरीज को लाया गया था जिसे निकाल कर अस्पताल की ओर लेकर ही गए थे। अगर वह गाड़ी में होते तो तो एक बड़ा हादसा हो सकता है।
घटना की जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से अनियंत्रित कार को आते देख लोग झट से आगे-पीछे हो गए। नहीं को कई लोग कुचले जाते। जिस लड़के की टांगें टूटी हैं, वह इनोवा गाड़ी के पीछे खड़ा था। हैरानी की बात तो यह है कि गाड़ी में सवार युवक अपनी गलती मानने की बजाय लोगों के साथ बहस करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक होश में नहीं थे। मोबाइल से इस घटनाक्रम की वीडियो बना रहे लोगों के उन्होंने मोबाइल फोन छीनने शुरू कर दिए।
हादसे के बाद लोगों का गुस्सा उस वक्त बढ़ गया, जब लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी परन्तु पुलिस मौके पर करीब एक-डेढ़ घंटे बाद पहुंची। तब तक दुर्घटना को अंजाम देने वाले युवक भी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और घायल युवक के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं।








Leave a Reply