जालंधऱ में सीएम के दौरे से पहले बीएमसी चौक पर लिखे खालिस्तानी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते बीएमसी चौक पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां पर खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे लिखे मिले। जिसका पता चलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और आन्न-फान्न में नारों को साफ करवाया। बता दें कि 29 अगस्त को पंजाब सरकार ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है, जिसके लिए सोमवार को मुख्यमंत्री जालंधर दौरे पर हैं। उनके जालंधर दौरे से पहले ऐसे नारे लिखे मिलना कहीं न कहीं कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर रही है। बता दें कि सीएम सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेलों का उद्घाटन करेंगे।
जानकारी के अनुसार सीएम के दौरे से 1 दिन पहले बी.एम.सी. चौक में खालिस्तानी नारे लिखे वाली घटना के बाद प्रशासन ने पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही सुरक्षा को कड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सी.एम. भगवंत मान के जालंधर आने से पहले सिख फॉर जस्टिस द्वारा बी.एम.सी. चौक में खालिस्तानी नारे लिखे गए। बता दें कि सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नारों को साफ करने का मोर्चा संभाल लिया है और जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के प्रोग्राम में भगवंत मान शिरकत करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर को खराब करने के लिए और लोगों में दहशत का माहौल बनाने के लिए सिख फॉर जस्टिस ने इस घटना को अंजाम दिया है।








Leave a Reply