Tag: प्रशासन में मचा हड़कंप

  • लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब के बठिंडा जिले में एक बार फिर से एक्टिव हुए शरारती तत्व; पुलिस थाना और मिनी सचिवालय की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

    लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब के बठिंडा जिले में एक बार फिर से एक्टिव हुए शरारती तत्व; पुलिस थाना और मिनी सचिवालय की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

     

    बठिंडा : पंजाब के बठिंडा जिले में मिनी सचिवालय के नजदीक शुक्रवार देर रात को अज्ञात लोगों ने खालिस्तान के नारे लिख दिए। असामाजिक तत्वों ने डीसी और एसपी की कोठी से 100 मीटर की दूरी पर स्थित महिला थाना की दीवार, मिनी सचिवालय की दीवार और डाकखाने की दीवार पर खालिस्तान नारे लिखे हैं।

    शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र में खालिस्तान नारे लिखने के बारे में पता चलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है और पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिखे गए खालिस्तान नारे को मिटा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जिन जगहों पर खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं, उस एरिया में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी रहते है और यहां पर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में खालिस्तान के नारे लिखे जाना सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है।

  • जालंधऱ में सीएम के दौरे से पहले बीएमसी चौक पर लिखे खालिस्तानी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

    You are currently viewing जालंधऱ में सीएम के दौरे से पहले बीएमसी चौक पर लिखे खालिस्तानी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

    Khalistani slogans written on BMC Chowk before CM’s visit in Jalandhal, there was a stir in the administration

    जालंधऱ में सीएम के दौरे से पहले बीएमसी चौक पर लिखे खालिस्तानी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते बीएमसी चौक पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां पर खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे लिखे मिले। जिसका पता चलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और आन्न-फान्न में नारों को साफ करवाया। बता दें कि 29 अगस्त को पंजाब सरकार ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है, जिसके लिए सोमवार को मुख्यमंत्री जालंधर दौरे पर हैं। उनके जालंधर दौरे से पहले ऐसे नारे लिखे मिलना कहीं न कहीं कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर रही है। बता दें कि सीएम सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेलों का उद्घाटन करेंगे।

    जानकारी के अनुसार सीएम के दौरे से 1 दिन पहले बी.एम.सी. चौक में खालिस्तानी नारे लिखे वाली घटना के बाद प्रशासन ने पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही सुरक्षा को कड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सी.एम. भगवंत मान के जालंधर आने से पहले सिख फॉर जस्टिस द्वारा बी.एम.सी. चौक में खालिस्तानी नारे लिखे गए। बता दें कि सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नारों को साफ करने का मोर्चा संभाल लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    बता दें कि ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के प्रोग्राम में भगवंत मान शिरकत करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर को खराब करने के लिए और लोगों में दहशत का माहौल बनाने के लिए सिख फॉर जस्टिस ने इस घटना को अंजाम दिया है।

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, इटली से आए 125 यात्री कोरोना पाजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

    अमृतसर एयरपोर्ट पर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, इटली से आए 125 यात्री कोरोना पाजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

    Corona’s big blast at Amritsar Airport, 125 passengers from Italy Corona positive, there was a stir in the administration Corona’s big blast at Amritsar Airport, 125 passengers from Italy Corona positive, there was a stir in the administration

    अमृतसर एयरपोर्ट पर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, इटली से आए 125 यात्री कोरोना पाजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

    अमृतसरः पंजाब में एक बार फिर से कोरोना का कहर शुरू हो गया है, इसी के साथ आए दिन कोरोना मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं वीरवार को अमृतसर के एयरपोर्ट पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब इटली से अमृतसर लैंड हुई फ्लाइट में 125 यात्री कोरोना पाजिटिव पाए गए जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया और जिसके बाद प्रशासन ने सभी को आईसोलेट कर दिया है।

    जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि वीरवार को इटली से लौटी फ्लाइट में करीब 180 लोग सवार थे। प्रशासन ने सभी यात्रियों को गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। इटली से लौटे सभी यात्री पंजाब के विभिन्न शहरों से संबंधित हैं। वहीं प्रशासन द्वारा हालातों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के बाहर एंबुलेंस की लाइनें लगी हुई हैं। और प्रशासन लगातार स्थिति को संभालना का प्रयास कर रही है।

    जिक्रोयग्य है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के कोरोना की चपेट में आने से जहां प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग में चिंता की लहर पाई जा रही है। जिक्रोयग्य है कि इससे पहले बुधवार को राज्यसभा सदस्य सुखदेव ढींडसा सहित पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, अमृतसर के डीसी गुरप्रीत खैहरा और निगम प्रशसान संदीप ऋषि सहित कई बड़े अधिकारियों की भी कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद सभी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।