खेमकरण में गन प्वाइंट पर ज्वैलर्स से लूट, पोते के सिर पर पिस्तौल तान लूटा घर का सोना और नकदी… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing खेमकरण में गन प्वाइंट पर ज्वैलर्स से लूट, पोते के सिर पर पिस्तौल तान लूटा घर का सोना और नकदी… पढ़ें पूरी खबर

Robbery from jewelers at gun point in Khemkaran, pistol pointed at grandson’s head, looted gold and cash of the house… read full news

खेमकरण में गन प्वाइंट पर ज्वैलर्स से लूट, पोते के सिर पर पिस्तौल तान लूटा घर का सोना और नकदी… पढ़ें पूरी खबर

 

खेमकरनः पंजाब में लगातार बढ़ रही लूटपाट ओर चोरी की घटनाओं से जहां आम लोगों में दहशत है, वहीं पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। लुटेरे आए दिन शहर में बड़ी वारदातों को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला वीरवार देर रात कस्बा खेमकरन में उस वक्त सामने आया, जब एक ज्वैलर के घर पर हथियारबंद लुटेरे घुसे और 12-13 साल के पौते के सिर पर पिस्तौल तानकर गहने और नकदी लूट कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार कस्बा खेमकरन में बीती रात 4-5 लुटेरे द्वारा ज्वैलर्स का कारोबार करने वाले एक सर्राफ दीदार सिंह के घर हथियारों सहित घर में दाखिल हुए और परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंधी पीड़ित दीदार सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार सहित घर के अन्दर सोए हुए थे कि इस दौरान करीब रात 1 बजे 4-5 लोग कमरे में दाखिल हुए और हथियारों की नोक पर घर में पड़े गहने व नकदी लूट कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चोर उनके हाथ की अंगूठी, घर की महिलाओं के गहने और मोबाइल तक भी गए। दीदार सिंह ने बताया कि उन्होंने लुटेरों का विरोध किया मगर उन्होंने 12-13 साल के पौते के सिर पर रिवाल्वर तान धमकी दी और जाते -जाते धमकी दे गए कि अगर पुलिस को सूचना दी तो इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल है। इस सारी घटना दी जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं मामले संबंधी जब थानाध्यक्ष खेमकरन कंवलजीत राय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस घटना के सम्बन्ध में आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसकी मदद से पुलिस बहुत जल्द दोषियों तक पहुंच जाएगी व दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना न घट सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *