लुधियाना में शिकायतकर्ता से भिड़े आशू समर्थक, पूर्व मंत्री की पोल खोलने वाले शख्स को सरेआम धमकी, जमकर हुआ हंगामा

You are currently viewing लुधियाना में शिकायतकर्ता से भिड़े आशू समर्थक, पूर्व मंत्री की पोल खोलने वाले शख्स को सरेआम धमकी, जमकर हुआ हंगामा

Ashu supporters clashed with the complainant in Ludhiana, openly threatened the person who exposed the former minister, there was a ruckus

लुधियाना में शिकायतकर्ता से भिड़े आशू समर्थक, पूर्व मंत्री की पोल खोलने वाले शख्स को सरेआम धमकी, जमकर हुआ हंगामा

 

लुधियानाः महानगर में वीरवार दोपहर को विजिलेंस दफ्तर के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व मंत्री आशु की पोल खोलने अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टैंडर घोटाले का शिकायतकर्त्ता गुरप्रीत सिंह और पार्षद सन्नी भल्ला आपस में भिड़ गए। जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया और पुलिस ने आकर बीच-बीचव कर मामले को शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गुरप्रीत का आरोप है कि पार्षद सन्नी भल्ला ने उसे सरेआम धमकी दी है। उनका कहना है कि सन्नी ने गुरप्रीत को कहा कि “असी देख लवांगे” जबकि सन्नी भल्ला ने इन आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है। वहीं बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष विजिलेंस ऑफिस के बाहर आमने-सामने हो गए है। बता दें कि सन्नी भल्ला भारत भूषण आशु का खासमखास हैं।

बता दें कि पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुए ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू का विजिलेंस को 4 दिन का रिमांड मिला है। इस बीच आज विजिलेंस दफ्तर के बाहर ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह और पूर्व मंत्री आशू के समर्थकों में आपसी झड़प हो गई। छोटे ठेकेदारों ने कहा कि वह डरने वाले नहीं है। आशू के खास लोग उन्हें धमकियां दे रहे है। शहर में धारा 144 लागू है तो कैसे कांग्रेसी तंबू लगाकर सरकारी अदारे में बैठे हैं। वह प्रशासन से मांग करते हैं कि कांग्रेसियों का तंबू उखड़वाया जाए। वहीं आशू समर्थक सन्नी भल्ला ने इन सभी आरोपों को नकारा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *