सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब की जनता के लिए शुरू की अनोखी पहली, मोबाइल नंबर जारी कर मांगे सुझाव, बोले- ‘जनता खुद रखें संसद में अपनी बात’
चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने लोगों से सुझाव मांगने के लिए एक नंबर जारी किया है। राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के मुद्दों पर सुझाव देने के लिए लोग उन्हें 9910944444 पर कॉल कर सकते हैं। चड्ढा ने कहा कि तीन करोड़ पंजाबी संसद में अपनी बात खुद रखेंगे। मैं सिर्फ जरिया बनूंगा। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इससे पहले संसद में एमएसपी, गुरुद्वारा सराय पर लगने वाले 12 पर्सेंट जीएसटी, गुरुद्वारा सर्किट ट्रेन, एमएसपी कमेटी, मोहाली और अमृतसर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट जैसे कई अहम मुद्दे अब तक संसद में उठा चुके हैं।
राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि लोग उनसे पंजाब के मुद्दों पर सीधे इस उक्त नंबर पर बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में आवाज उनकी होगी बात जनता की होगी। पंजाब की जनता उन्हें किसी भी मुद्दे पर चाहे वह पानी, शिक्षा, किसानी आदि का मुद्दा हो सुझाव दे सकती है। जनता उन्हें ये सुझाव व्हाट्सएप नंबर या फिर रिकार्डिंग के जरिए भी भेज सकती है।
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि वह या उनकी टीम मैसेज सुनेगी और आपके सुझावों और मुद्दों को पार्लियामैंट में उठाएगी। उन्होंने कहा कि ये नंबर जनता की आवाज उठाने के लिए जारी किया गया है ताकि लोगों को कोई भी मुश्किलें पेश न आएं। उन्होंने कहा कि पार्लियामैंट में 3 करोड़ पंजाबियों की आवाज से गूंजना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि 3 करोड़ पंजाबी खुद राघव चड्ढा के जरिए संसद में अपनी बात रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की जनता के मान-सम्मान का मूल्य नहीं दे सकेंगे।








Leave a Reply