गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक व्यक्ति से 1.20 लाख की फिरौती मांगने वाला युवक गिरफ्तार

You are currently viewing गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक व्यक्ति से 1.20 लाख की फिरौती मांगने वाला युवक गिरफ्तार

Youth arrested for demanding ransom of 1.20 lakh from a person in the name of gangster Lawrence Bishnoi gang

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक व्यक्ति से 1.20 लाख की फिरौती मांगने वाला युवक गिरफ्तार

 

फरीदकोटः थाना सदर की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने गांव घुगियाना में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक व्यक्ति को उसके बेटे को जान से मारने की धमकी वाला पत्र लिखकर 1.20 लाख की फिरौती मांगने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान इसी गांव के रहने वाले सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गांव घुगियाना निवासी जगदीप सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे जब वह अपना ट्रैक्टर स्टार्ट करने लगा तो ट्रैक्टर की सीट पर हाथ से लिखा पत्र मिला।

जिसमें पत्र लिखने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताते हुए एक लाख की फिरौती मांगी। पत्र मिलने के बाद उसे किसी सिरफिरे का काम समझकर इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कुछ दिन बाद उसे वैसा ही पंजाबी में लिखा एक और पत्र अपने गेट के बीच से मिला, जिसमें पत्र लिखने वाले ने 1 लाख 20 हजार रुपए की फिरौती मांगते हुए और न देने पर उसके बेटे जसकरण सिंह की हत्या करने की धमकी दी।

इस घटना के 6 दिन बाद उसे फिर वैसा ही हिंदी में लिखा पत्र मिला, जिसमें लिखने वाले ने एक लाख 20 हजार रुपए की रकम गांव के ही एक धार्मिक डेरे के पास रखने की बात कही थी। इसके बाद परिवार ने धार्मिक डेरे के आसपास सुखप्रीत सिंह की गतिविधियां देखी और शक होने पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इसी शिकायत पर सुखप्रीत सिंह पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। और आरोपी ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया है। बता दें कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई इस समय मोगा पुलिस के पास रिमांड पर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *