पंजाब में सेहत मंत्री पर बवाल, आधी रात को वाइस चांसलर ने दिया इस्तीफा
फरीदकोटः फरीदकोट स्थित सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बीते कल गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान वह स्किन वार्ड में पहुंचे। वार्डों में पलंगों के फटे गद्दे देखकर स्वास्थ्य मंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यह देख सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा तैश में आ गए। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर से मुलाकात की जो उस समय मौके पर मौजूद थे। मंत्री जोड़ा माजरा ने वाइस चांसलर को जबदस्ती फटे गद्दे पर लेटने के लिए कहा। चांसलर घबराकर फटे गद्दे पर लेट गया। बता दें कि मंत्री के व्यवहार से आहत होकर वाइस चांसलर डा. राज बहादुर ने आधी रात को अपना इस्तीफा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को भेज दिया है।
इसके बाद अमृतसर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगन, मेडिकल सुपरिनटैंडैंट डॉ. केडी सिंह और बीसी के सेक्रेटरी ओपी चौधरी ने भी इस्तीफा दे दिया। यही नहीं, मामले को लेकर अमृतसर जिले के कई वरिष्ठ सरकारी डाक्टर भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। इस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी सख्त ऐतराज दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार, सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान वह स्किन वार्ड में पहुंचे। वहां गद्दे फटे और जले हुए थे। इसी बात पर सेहत मंत्री उखड़ गए और उन्होंने वाइस चांसलर डा. राजबहादुर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सबके सामने उन्हें ही उक्त गद्दे पर लेटने का आदेश दे दिया। वाइस चांसलर थोड़े हिचकिचा रहे थे, तो मंत्री ने खुद हाथ से पकड़कर उन्हें लेटने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री जौड़ामाजरा ने स्पष्ट किया कि सब कुछ वाइस चांसलर हाथ में है लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मरीजों को इस तरह की घटिया स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।








Leave a Reply