शहर में चोरों का आतंक, गुज्जा पीर रोड स्थित सेनेटरी की दुकान से लाखों की चोरी

You are currently viewing शहर में चोरों का आतंक, गुज्जा पीर रोड स्थित सेनेटरी की दुकान से लाखों की चोरी

Terror of thieves in the city, theft of lakhs from sanitary shop located on Gujja Peer Road

शहर में चोरों का आतंक, गुज्जा पीर रोड स्थित सेनेटरी की दुकान से लाखों की चोरी

 

जालंधरः महानगर में बेखौफ लुटेरों के हौंसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, जिसके बाद शहर में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और लोगों मे दहशत पाई जा रही है, परन्तु पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ऐसा ही एक मामला महानगर के अन्तर्गत आते गुज्जा पीर रोड से सामने आया है। यहां स्थित अल्फा इंडस्ट्री नामक सेनेटरी की दुकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। यहां चोरों ने गल्ले में पड़ा कैश उड़ा लिया और पीतल की तैयार टूंटियां व अन्य सैनिटरी का सामान भी चोरी करके वहां से फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना संबंधी जानकारी देते हुए अल्फा के मालिक, धीरज जैन ने पुलिस को बताया कि चोरों ने ताले तोड़कर पहले गोदाम से ही चोरी की है, जबकि अंदर ही एक अन्य गोदाम भी था। उसके भी ताले तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह तोड़ नहीं पाए। इंडस्ट्री मालिक ने बताया कि उनका सैनिटरी का होल सेल का बिजनेस है। पिछले कल उन्होंने जो सामान बेचा था, उसका करीब साढ़े 4 लाख कैश उन्होंने खुद स्टोर के गल्ले में रखा था। चोर वही कैश चोरी करके ले गए हैं। इसके अलावा पीतल-ब्रास इत्यादि की तैयार महंगी टूटियां व अन्य सैनिटरी का महंगा सामान चोरी करके ले गए हैं। दुकान के मालिक ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत का पता लगाया जा रहा है पर अनुमान है कि नकदी के इलावा 8 लाख के करीब की सामान चोरी हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *