अंबाला पुलिस ने 4 गैंगस्टर किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, लॉरैंस बिश्नोई गोल्डी बराड़ से संबंधित हैं चारों
अम्बालाः सोमवार को अंबाला पुलिस के हाथ उसवक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 4 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां, कोर्ट ने सभी आरोपियों का पुलिस को 6 दिन का रिमांड दे दिया है। जांच में सामने आया है कि उक्त चारों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और ये सभी लाारेंस बिश्नोई और कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गिरोह से जुड़े हुए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉरैंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गिरोह से जुड़े 4 आरोपी किसी लूट सहित अन्य बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जिसके बाद सी.आई.ए.-2 की टीम मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ कैंट के महेशनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शंशाक पांडे आदर्श नगर थाना गोरखपुर कैन्ट जिला गोरखपुर यू.पी., साहिल उर्फ बग्गा निवासी नजदीक सरकारी स्कूल बब्याल, अश्विनी उर्फ मनीष निवासी विश्वकर्मा नगर और बंटी निवासी न्यू प्रीतनगर टांगरी बांध के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 पिस्टलें व 6 चाकू बरामद किए थे।
जानकारी अनुसार सीआईए-2 इंचार्ज विरेंद्र वालिया के नेतृत्व में टीम ने बब्याल श्मशानघाट के पास रेड कर इन चारों युवकों को गिरफ्तार किया। जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 3 देसी पिस्टल मैगजीन सहित, एक खाली मैगजीन, 22 जिंदा कारतूस, 7.65 के.एफ. के 3 खाली खोल बरामद किए गए।








Leave a Reply