अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

 

बिहार के छपरा में मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट, 5 शव बरामद

बिहार के छपरा में रविवार की सुबह एक पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट होने के बाद पूरा मकान ढह गया। जानकारी के अनुसार मलबे में दबकर 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

बिहार के छपरा में मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट, 5 शव बरामद
बिहार के छपरा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। नगरा थाना के खोडाईबाग स्थित मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट होने के बाद पूरा मकान ढह गया। अभी तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। मलबा हटाने का काम जारी है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मकान के मलबे में कई लोग दबे पड़े हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना सुबह की बतायी जा रही है। जिस मकान में धमाका हुआ है, उसमें पटाखा बनाने का काम होता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *