Tag: अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट

  • अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा भीषण विस्फोट, विस्पोट के बाद मकान की दो मंजिलें हुई मलबे में तब्दील, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

    अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा भीषण विस्फोट, विस्पोट के बाद मकान की दो मंजिलें हुई मलबे में तब्दील, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

     

    मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिससे दो मंजिला मकान मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं सात लोग घायल हुए हैं। मलबे में लोगों की तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुरैना जिले की बानमोर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में गुरुवार की सुबह बड़ा धमाका हुआ और पूरी इमारत ही ढह गई। इस इमारत में अवैध तौर पर पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी।

    विस्फोट काफी तीव्र था, जिसके चलते गोदाम ध्वस्त हो गया। इसी गोदाम में कुछ किराएदार रहते थे, जिनके मलबे में दबने की आशंका है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल हुए है, इनमें से चार की हालत गंभीर हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, तो वहीं मलबे को हटाया जा रहा है और मलबे में दबे लोगों की खोज की जा रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य तेज गति से चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार पटाखा गोदाम बानमौर नगर में जैतपुर रोड पर स्थित है। गोदाम में विस्फोट होते ही अफरातफरी मच गई। विस्फोट इतना भयानक था कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। गोदाम रिहायशी इलाके में था।

  • अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

    अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

     

    बिहार के छपरा में मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट, 5 शव बरामद

    बिहार के छपरा में रविवार की सुबह एक पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट होने के बाद पूरा मकान ढह गया। जानकारी के अनुसार मलबे में दबकर 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

    बिहार के छपरा में मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट, 5 शव बरामद
    बिहार के छपरा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। नगरा थाना के खोडाईबाग स्थित मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट होने के बाद पूरा मकान ढह गया। अभी तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। मलबा हटाने का काम जारी है।
    सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मकान के मलबे में कई लोग दबे पड़े हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना सुबह की बतायी जा रही है। जिस मकान में धमाका हुआ है, उसमें पटाखा बनाने का काम होता था।