नकोदर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने तीन रेहड़ी चालकों को रौंदा, चालक गिरफ्तार

You are currently viewing नकोदर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने तीन रेहड़ी चालकों को रौंदा, चालक गिरफ्तार

Traumatic road accident at Nakodar Chowk, speeding car trampled three street drivers, driver arrested

नकोदर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने तीन रेहड़ी चालकों को रौंदा, चालक गिरफ्तार

 

जालंधरः महानगर में शनिवार देर रात नकोदर चौक पर उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार कार चालक ने तीन रेहड़ी चालकों को जोरदार टक्कर मारी और उन्हें बुरी तरह से रौंद डाला। टक्कर इतनी भयंकर थी कि रेहड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में रेहड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में गुरु नानक मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से एक की हालत गंबीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई शुरी कर दी है।

घटना संबंधी जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक नशे में धुत होकर काफी तेज स्पीड से कार चला रहा था। नकोदर चौक के पास युवक से कार का बैलेंस बिगड़ गया और घरों को जा रहे रेहड़ी चालकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर रेहड़ियां टूट कर बिखर गईं। यहां तक कि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान जयदीप अरोड़ा रूप में हुई है और वह डीएवी कॉलेज के पास का रहने वाला है।

पुलिस ने देर रात युवक का मेडिकल करवाकर उसे अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं, हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुई लोगों की भीड़ ने कार चालक पर गुस्सा निकालने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने कार चालक को वहां से थाना डिवीजन नंबर चार के लिए रवाना कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *