लुधियाना के शोरूम में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
लुधियानाः महानगर के अन्तर्गत आते गुलाटी मार्केट में उस समय भगदड़ मच गई जब वहां स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर ती कि कुछ ही पलों में उसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण शोरूम में पड़ा लाखों का सामन जलकर राख हो गया। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण शोरूम में लाखों रुपए का पड़ा माल जलकर राख हो गया। आग लगने से पूरी मार्केंट में दहशत है। घटना स्थल पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस भी पहुंच गई। आग बढ़ती देखकर फायर ब्रिगेड ने बाकी फायर स्टेशनों पर भी अलर्ट जारी कर दिया है। लगातार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं। अभी तक करीब 4 गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में लग चुकी हैं। फायर कर्मचारी व लोग आस-पास की बिल्डिंगों की छतों पर चढ़ कर पानी की बौछारें मार रहे हैं, ताकि आग पर काबू पाया जा सके।








Leave a Reply