तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

You are currently viewing तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

Speeding tipper hit a scooty rider, died

तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

 

लुधियानाः महानगर में थाना मेहरबान के अन्तर्गत आते बाजरा मोड़ पर बुधवार सुबह उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। और टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार व्यक्ति मेहरबान की तरफ जा रहा था और उसके पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति सड़क पर गिर गया। इसके बाद टिप्पर का टायर नीचे गिरे व्यक्ति के ऊपर से गुजर गया और उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान बलदेव नगर के रहने वाले तीर्थ राम के रूप में हुई है जो गांव खेड़ा में एक फैक्ट्री में काम करता था। आज सुबह भी वह अपने काम पर जा रहा था। मौके पर पहुंचे थाना मेहरबान के प्रभारी जगदीप सिंह गिल ने बताया की पुलिस ने उक्त टिप्पर चालक की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *