पंजाब में हालात बेकाबू, जज की कोठी की दीवार के बाहर लिखे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing पंजाब में हालात बेकाबू, जज की कोठी की दीवार के बाहर लिखे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे… पढ़ें पूरी खबर

Situation uncontrollable in Punjab, slogans of ‘Khalistan Zindabad’ written outside the wall of the judge’s kothi

पंजाब में हालात बेकाबू, जज की कोठी की दीवार के बाहर लिखे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे… पढ़ें पूरी खबर

 

फरीदकोटः पंजाब में लगातार कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं और आए दिन माहौल को खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला फरीदकोट में उस वक्त सामने आया जब सेशन जज के घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखा हुआ पाया गया। इसका पता चलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा पुलिस ने तुरंत काले पेंट से इसको मिटा दिया गया। बता दें कि इससे पहले भी पार्क की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे मिल चुके हैं।

जानकारी अनुसार सेशन जज के घर के बाहर यह उक्त नारा सबसे पहले नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारी ने लिखा हुआ देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही चौकस हो गई और जांच में जुट गई। पुलिस की ओर से हर तरफ नाकाबंदी की गई है और सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए जा रहे हैं। फिलहाल सेशन जज के घर के बाहर की दीवार पर लिखे नारे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ को पेंट करके मिटा दिया गया है।

वहीं एसएसपी फरीदकोट अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सेशन जज की कोठी के आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है ताकि आरोपित का चेहरा उजागर हो सके। उधर, जिले भर में नाकाबंदी करके आरोपितों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में मामला भी दर्ज किया जा रहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *