पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती

You are currently viewing पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती

Former Chief Minister Parkash Singh Badal admitted to PGI after complaining of chest pain

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती

 

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सोमवार देर रात अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया है, जहां डाक्टरों की टीम प्रकाश सिंह बादल का इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 10 बजे प्रकाश सिंह बादल को सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें पीजीआई के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

इस संबंधी जानकारी पीजीआई के कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर यशपाल शर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व में डाक्टरों की टीम पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज कर रही है। उन्हें सोमवार देर शाम सीने में दर्द होने के बादल कार्डियक सेंटर में भर्ती करवाया गया था। इस दजौरान डाक्टरों ने उनके हार्ट की इसीजी कर एडमिट कर लिया है। उन्हें कार्डियक सेंटर के तीसरे फ्लोर पर 17 नंबर प्राइवेड वार्ड में एडमिट किया गया है। इस दौरान उनके साथ शिरोमिण अकाली दल के वरिष्ठ नेता भी मजूद थे। बता दें कि 95 वर्षीय स. प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *