Former Chief Minister Parkash Singh Badal hospitalized after chest pain
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को अचानक उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डाक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार आज उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी अनुसार रविवार को शिरोमणि अकाली दल के सरप्रस्त और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके सीने में अचानक दर्द होने लग गया। इसके तुरंत बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी हालत स्थिर है।
बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।








