मूसेवाला हत्याकांड को लेकर अब नीरज बवाना गैंग ने दी धमकी, कहा- 2 दिन में लेंगे सिद्धू भाई की हत्या का बदला

You are currently viewing मूसेवाला हत्याकांड को लेकर अब नीरज बवाना गैंग ने दी धमकी, कहा- 2 दिन में लेंगे सिद्धू भाई की हत्या का बदला

Now Neeraj Bawana gang threatens about Moosewala murder, said – will take revenge for the murder of Sidhu Bhai in 2 days

मूसेवाला हत्याकांड को लेकर अब नीरज बवाना गैंग ने दी धमकी, कहा- 2 दिन में लेंगे सिद्धू भाई की हत्या का बदला

 

चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब दिल्ली-एनसीअर के नीरज बवाना गैंग ने धमकी दी है। बवाना गैंग ने कहा कि 2 दिन के भीतर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे। इतना ही नहीं इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर धमकी दी गई है। बता दें कि बवाना गैंग के साथ तिल्लू तेजपुरिया, कौशल गुड़गांव और दविंदर बंबीहा गैंग भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में पंजाब में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है।

नीरज बवाना गैंग ने खुलेआम ऐलान करते हुए कहा है कि सिद्धू मूसेवाला उनका भाई था और अब वो दो दिन में उनकी हत्या का बदला लेंगे। बता दें कि नीरज बवाना का नाम हाल ही में पहलवान सुशील कुमार मामले में काफी चर्चा में रहा था। नीरज बवाना दिल्ली का रहने वाला है। उस पर हत्या, डकैती, लूटपाट, फिरौती समेत संगीन अपराध के कई मामले दर्ज हैं। वह तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं से गैंग को ऑपरेट कर रहा है। नीरज की गैंग में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बदमाश शामिल हैं। वहीं बीते दिनों दिल्ली में गैंगस्टर नीतू दाबोदा के एनकाउंटर के बाद नीरज बवाना का दबदबा बढ़ गया।

हालांकि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। लॉरेंस के कनाडा बैठे साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने यह जिम्मा लिया था। इसके बाद बंबीहा गैंग सामने आया। उन्होंने दावा किया कि सिद्धू मूसेवाला का गैंग से कोई संबंध नहीं था। इसके बावजूद अगर मूसेवाला को उनके साथ जोड़ा जा रहा है तो वह बदला जरूर लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *