जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर बदल रहे छोटे हाथी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत

You are currently viewing जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर बदल रहे छोटे हाथी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Traumatic road accident in Jalandhar, tyre changing elephant collided with unknown vehicle, driver dies

जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर बदल रहे छोटे हाथी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत

 

जालंधर छावनीः महानगर के अन्तर्गत आते रामा मंडी फ्लाईओवर पर देर शाम बड़ा हादसा हो गया। जब फ्लाईओवर पर छोटे हाथी का टायर पंचर होने के बाद टायर बदल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान छोटा हाथी चालक काबल सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार, वीरवार देर शाम छोटा हाथी चालक कहीं जा रहा था तो रामा मंडी फ्लाईओवर पर टायर पंचर हो गया था। टायर बदलने के लिए फ्लाईओवर के एक साइड गाड़ी रोक चालक टायर बदल रहा था। इतने में फगवाड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने खड़े गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटा हाथी चालक काबल सिंह को एंबुलेंस बुलाकर सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना संबंधी जानकारी देते एएअसाई करनैल सिंह ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकी पता लग सके कि किस वाहन से यह टक्कर हुई है। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि काबल कहां जा रहा था। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है, जिसका कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *