पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तरनतारन में 3.5 किलो आरडीएक्स बरामद, जांच में जुटे अधिकारी
तरनतारनः रविवार को पंजाब पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी लगी, जब पुलिस ने तरनतारन के पास से 3.5 किलो आरडीएक्स बरामद करते हुए एक बार फिर से पंजाब को दहलाने की साजिश को बेनकाब कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह आरडीएक्स एक खंडर से बरामद किया है। बता दें कि करनाल से आतंकी पकड़े जाने के बाद से खुफिया एजेंसियों के अधिकारी इस मिशन पर काम कर रहे थे।
वहीं जांच में सामने आया है कि राज्य में बड़े धमाके करने की साजिश थी और इसके लिए तरनतारन में पाकिस्तान की और से बड़ा नेटवर्क बनाया जा रहा था। तीन दिन से जिले में खुफिया एजंसियों के आधिकारी इस मिशन पर काम कर रहे थे और आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
वहीं इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है। अभी कुछ बताया जाना संभव नहीं। जांच के बाद ही जानकारी दी जा सकती है।








Leave a Reply