लुधियाना में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

You are currently viewing लुधियाना में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

5 drug smugglers arrested with huge amount of narcotics in Ludhiana

लुधियाना में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

 

लुधियानाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना कोतवाली की पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने नशीला पदार्थ, चोरी के मोबाइल और ड्रग मनी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक्टिवा और ज्यूपिटर पर नशा तस्करी करते थे।

इस संबंधी जानकारी देते एजीसीपी-1 हरसिमरत सिंह ने बताया कि 5 आरोपी थाना कोतवाली ने दबोचे हैं, जो नशा तस्करी का कोराबार करते हैं। आरोपियों के कब्जे से 142 ग्राम हेरोइन, 4 मोबाइल और 26 हजार रुपए बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान नाली मोहल्ला के रहने वाले साहिल, शाही मोहल्ले के रहने वाले कवि कुमार, अली मोहल्ला के रहने वाले नवीन कुमार, पीरू बंदा निवासी सरवन कुमार और पीरू बंदा निवासी राहुल मट्टू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना पर काबू किया गया। सूचना मिली थी कि आरोपी नशा तस्करी करते हैं। मौजूदा समय में आरोपी एक्टिवा और ज्यूपिटर स्कूटी पर नशा बेच रहे हैं। गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने एसी मार्केट के निकट नाकाबंदी करके आरोपियों को काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *